कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने मंगलवार को यहां कहा कि अहमदाबाद अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी करेगा। इंग्लैंड को अगले साल जनवरी से मार्च तक पांच टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। एमएलए अशोक भट्टाचार्य की किताब के विमोचन के दौरान गांगुली ने कहा, ‘दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी अहमदाबाद करेगा।’ भारत में हाल में के बढ़ते मामलों को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सीरीज यूएई में स्थानांतरित हो सकती है जहां अभी आईपीएल 2020 चल रहा है। पढ़ें, बीसीसीआई हालांकि देश में ही इंग्लैंड की मेजबानी करने को लेकर प्रतिबद्ध है और पहले ही सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है जिसमें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-सिक्योर) तैयार करना भी शामिल है। टेस्ट सीरीज के तीन संभावित स्थल अहमदाबाद, धर्मशाला और कोलकाता हो सकते हैं लेकिन गांगुली ने कहा कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है। पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा, ‘हमने कुछ अस्थाई योजना बनाई है लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हमारे पास अब भी चार महीने का समय है।’ उनकी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा है जिसके लिए टीम का चयन कुछ दिनों में होगा। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज होनी है। कुछ दिनों में इसके लिए टीम का चयन किया जाएगा।’ गांगुली ने कहा कि आईपीएल के तुरंत बाद खिलाड़ियों के लिए टेस्ट फॉर्मेट के अनुरूप ढलना समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘वे सभी स्तरीय खिलाड़ी हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।’ बीसीसीआई ने एक जनवरी से शुरू करने का फैसला किया है और गांगुली ने कहा कि आगामी वार्षिक आम बैठक में इसे लेकर चर्चा की जाएगी। इस किताब में कोरोना वायरस से उबरने वाले 71 साल के भट्टाचार्य ने इस घातक वायरस से निपटने के अपने अनुभव को साझा किया है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37pR6WW






0 comments:
Post a Comment