Thursday, October 29, 2020

ब्रायन लारा ने बताया, आखिर क्यों खराब हुआ चेन्नै सुपर किंग्स का प्रदर्शन

नई दिल्लीवेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि युवाओं पर अनुभव को तरजीह देने से इस आईपीएल सत्र में चेन्नै सुपर किंग्स का प्रदर्शन खराब हुआ और अब उसे बाकी मैचों में युवा क्रिकेटरों को मौके देने चाहिए। टूर्नमेंट के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक चेन्नै अंकतालिका में सबसे नीचे है। दूसरी टीमें जहां युवाओं को मौके दे रही हैं, वहीं चेन्नै ने कोर टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए जिसकी वजह से अक्सर इसे ‘बूढों की फौज’ भी कहा जाता रहा। लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘सिलेक्ट डगआउट’ में कहा, ‘चेन्नै टीम में काफी उम्रदराज खिलाड़ी हैं। युवा खिलाड़ी दिखते ही नहीं। विदेशी खिलाड़ी भी लंबे समय से खेल रहे हैं।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘इस टीम ने अनुभव को युवाओं पर तरजीह दी लेकिन वह खराब प्रदर्शन का कारण रहा।’ लारा ने कहा, ‘यह सत्र उनके लिए बहुत खराब रहा। हर बार टीम मैदान पर उतरती तो हम दुआ करते थे कि इस मैच से पासा पलट जाएगा। मैच दर मैच हम उम्मीद लगाए रहे कि धोनी अब टीम को जीत तक ले जाएंगे लेकिन बस उम्मीदें ही रह गई।’ 51 वर्षीय लारा ने कहा, ‘अब ऐसी स्थिति है कि उनका फोकस अगले साल के लिए टीम बनाने पर रहना चाहिए। बाकी मैचों में युवाओं को मौके मिलने चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै ने इस सीजन में अब तक 12 में से केवल 4 ही मैच जीते हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ozi1po
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support