शारजाहइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र के सुपर सैटरडे का पहला मुकाबला शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। अब दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। यह मैच शारजाह में खेला जा रहा है। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया। प्लेइंग इलेवनदिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टॉयनिस, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्त्जे, अमित मिश्रा, हर्षल पटेल कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक (w/c), इयान मोर्गन, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती बता दें कि केकेआर धीरे-धीरे लय में लौटता दिख रहा है जबकि दिल्ली को दो जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमें इस टूर्नमेंट में अंकों के लिहाज से बराबरी पर हैं। दोनों को ही अभी तक तीन-तीन मैच खेलकर 2 में जीत और 1-1 में हार मिली है। अंकतालिका में भी दिल्ली दूसरे और केकेआर तीसरे स्थान पर है और दोनों के 4-4 अंक हैं। आमने सामने: DD vs KKR
- कुल मुकाबले 24
- दिल्ली जीती 10
- कोलकाता जीता 13
- रद्द 1
- 19 सिक्स लगाए हैं कोलकाता नाइटराडइडर्स ने अभी तक टूर्नमेंट में, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 सिक्स ही लगा सकी है
- 11 सिक्स लुटाए हैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक टूर्नमेंट में। सबसे कम सिक्स इसी टीम के बोलर्स पर लगे हैं
- DC: ऋषभ पंत (3 मैच 96 रन)
- KKR: शुभमन गिल (3 मैच 124 रन)
- DC: कागिसो रबाडा (3 मैच 7 विकेट)
- KKR: शिवम मावी (3 मैच 4 विकेट)
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3nbYWc9






0 comments:
Post a Comment