Wednesday, October 28, 2020

IPL में बुमराह की विकेटों की सेंचुरी, विराट ही पहला और 100वां शिकार

अबु धाबीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैप्टन मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL-13 के 48वें मैच में कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में विराट को टीम इंडिया के उनके साथी ने शिकार बनाया। पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने विराट को सौरभ तिवारी के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 14 गेंदों की अपनी पारी में 9 रन बनाए जिसमें कोई बाउंड्री नहीं लगाई। देखें, बुमराह के लिए यह विकेट इसलिए भी खास रहा कि इसके साथ ही उन्होंने इस प्रतिष्ठित टी20 लीग में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। विराट ही उनका 100वां शिकार बने। खास बात यह भी रही कि विराट ही आईपीएल में उनका पहला विकेट थे। मुंबई के पेसर बुमराह ने 143 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जिसे विराट हवा में खेल बैठे और तिवारी को आसान सा कैच थमा बैठे। बुमराह ने विराट को आईपीएल में तीसरी बार शिकार बनाया। विराट इस सीजन में अभी तक 3 अर्धशतक जमा चुके हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jAIDm8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support