दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2020 सत्र कुछ बड़े खिलाड़ियों के लिए नाइटमेयर से कम नहीं है। उनमें से एक हैं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ()। मैक्सी न तो बैटिंग में अपने कद के हिसाब से प्रदर्शन कर पाए हैं और न ही बोलिंग में। फील्डिंग में भी उनका प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब की ओर खेलने और कोचिंग देने वाले वीरेंदर सहवाग () उनपर जमकर बरसे हैं। हमारी सहयोगी क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकबज' से वीरेंदर सहवाग ने ग्लेन मैक्सवेल पर बिफरते हुए कहा- पता नहीं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैक्सवेल को कैसा प्लेटफॉर्म चाहिए। वह टॉप ऑर्डर (सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ) में आए जब पंजाब दो विकेट खो चुका था। काफी ओवर्स बाकी थे, लेकिन वह एक बार फिर फ्लॉप रहे। उनके ऊपर उस वक्त कोई प्रेशर भी नहीं था, लेकिन प्रदर्शन नहीं कर पाए। पंजाब के कोच रहे सहवाग ने कहा- मैं उनकी माइंडसेट समझ नहीं पा रहा हूं, क्योंकि मैक्सी की हर वर्ष यही कहानी रह रही है। वह ऑक्शन में महंगे बिकते हैं, लेकिन प्रदर्शन में कोई खास फर्क तो दिखता नहीं है। उसके बावजूद फ्रैंचाइजियां उनके पीछे भागती हैं। मैक्सवेल ने आईपीएल-2020 में क्रमश: 13, 11, 11, 7 रन बनाए हैं। बता दें कि मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्हें इस सीजन के लिए पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा था।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jL4gkG






0 comments:
Post a Comment