शारजाह मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर आईपीएल 2020 में पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बनाई। रविवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। रोहित शर्मा की टीम ने पांच में से तीन मैच जीते हैं और नेट रन रेट के आधार पर वह चोटी पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की यह तीसरी हार थी। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम ने दो हार के बाद जीत हासिल की थी और अब मुंबई के खिलाफ उसे हार मिली है। वह पांच मैच में से दो मैच ही जीत पाई है। मैच के तीन हाईलाइट्स क्रुणाल पंड्या का चार गेंद का धमाकाटूर्नमेंट में पहली बार ऐसा लग रहा था कि शारजाह पर होने वाले मुकाबले में टीम 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाएगा। लेकिन क्रुणाल पंड्या ने ऐसा कर दिखाया। पंड्या ने सिर्फ चार गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने कुल 500 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पंड्या जब क्रीज पर उतरे तो मुंबई की पारी की सिर्फ चार गेंद बची थीं। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया। उसके बाद अगली दो गेंदों पर उन्होंने दो चौके लगाए। पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर छक्का लगाया। गेंदबाजी में क्रुणाल ने 4 ओवरों में 35 रन देकर एक विकेट लिया। डि कॉक फॉर्म में लौटेमुंबई इंडियंस के लिए उनके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक अच्छी फॉर्म में नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस ऐसे में क्रिस लिन को टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल कर सकती है। हालांकि आज इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मिले मौकों का फायदा उठाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। इस कैच ने बदला मैच ईशान किशन के कैच ने मैच का रुख बदल दिया। डेविड वॉर्नर क्रीज पर थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैच का रुख बदल सकते हैं। सनराइजर्स की आखिरी उम्मीद अपने कप्तान पर टिकी थीं। जेम्स पैटिनसन की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिस की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गई। वॉर्नर 16वें ओवर में आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स सिर्फ 32 रन बना सका। टीम 34 रन से पीछे रह गई। किशन ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया और 23 गेंद पर 31 रन बनाए इसमें दो छक्के भी शामिल थे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36y26Bk






0 comments:
Post a Comment