Wednesday, October 21, 2020

IPL 2020 Rajasthan vs Hyderabad: राजस्थान और हैदराबाद का भिडंत, ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों की इज्जत लगी दांव पर

दुबई आईपीएल 13 () का 40वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Rajasthan vs Hyderabad) के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए लिए ये मैच 'करो या मरो' साबित होने वाला है। अब जितने भी मुकाबले हो रहे हैं वे प्ले ऑफ (Play Off Matches) की दौड़ के लिए है इसलिए अब लड़ाई और भी ज्यादा कठिन हो गई है। युवा खिलाड़ियों को समझनी होगी जिम्मेदारीसनराइजर्स के प्रियम गर्ग और अब्दुल समद हों या रॉयल्स के कार्तिक त्यागी और रियान पराग, दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों पर सीनियर खिलाड़ियों के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण अतिरिक्त दबाव है। सनराइजर्स आठ टीमों की अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है और टीम के नौ मैचों में सिर्फ छह अंक हैं। सनराइजर्स को जीतने होंगे सभी मुकाबलेपिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद रॉयल्स की टीम उनसे एक स्थान आगे है और उसके आठ अंक हैं। सनराइजर्स की टीम को प्ले ऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे जबकि रॉयल्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी और टीम उम्मीद कर रही होगी कि सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस मैच में भी उसके विदेशी खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करेंगे। रॉयल्स ने दो हार के बाद की वापसीआईपीएल अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में दोनों ही टीमों की राह आसान नहीं होगी और दोनों ही टीमों को पता है कि वे ढिलाई बरतने की स्थिति में नहीं हैं। रॉयल्स ने दो बड़ी हार के बाद वापसी की है और सनराइजर्स के खिलाफ जीत की दावेदार होगी जिसे अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी। जोफ्रा आर्चर रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं जबकि श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया की स्पिन जोड़ी ने सुपरकिंग्स के खिलाफ बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान स्टीव स्मिथ को गुरुवार को अपने गेंदबाजों से एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जोस बटलर और बेन स्टोक्स से काफी उम्मीदेंसुपरकिंग्स के खिलाफ जोस बटलर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया जिससे स्मिथ बिना किसी दबाव के खेल सके लेकिन रॉयल्स को साझेदारियों की जरूरत होगी। आलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि रोबिन उथप्पा टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। ऐसे में स्मिथ पंजाब के मनन वोहरा को मौका देने पर विचार कर सकते हैं। संजू सैमसन की फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का विषय है जिन्होंने लगातार दो अर्धशतक के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। सुपरओवर में मिली हारदूसरी तरफ यह देखना होगा कि सनराइजर्स की टीम रविवार को नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार से उबर पाई है या नहीं। डेविड वार्नर की टीम इस हार से निश्चित तौर पर दुखी होगी लेकिन टीम को इससे जल्द से जल्द उबरना होगा और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। हैदराबाद के लिए चोट बड़ी समस्याचोटों के कारण तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आलराउंडर मिशेल मार्श के बाहर होने से सनराइजर्स की टीम असमंजस की स्थिति में है कि अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करे या गेंदबाजी को और कप्तान वार्नर भी इस तथ्य को स्वीकार कर चुके हैं। टीम अपने बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है, विशेषकर शीर्ष चार बल्लेबाजों पर जिसमें जॉनी बेयरस्टॉ, वार्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन शामिल हैं। कप्तान वार्नर को उम्मीद होगी कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे कि टीम टूर्नामेंट में बनी रहे। संभावित प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, रियान पराग, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा,और जोफ्रा आर्चर। सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, विजय शंकर, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31o3AKX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support