Friday, October 2, 2020

IPL 2020: चेन्नै vs हैदराबाद मुकाबला, यहां देखें मैच के लाइव अपडेट और स्कोर

दुबईआईपीएल का आज 14वां मुकाबला एमएस धोनी की ब्रिगेड चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के धुरंधरों के बीच खेला जा रहा है। धोनी की टीम इस टूर्नमेंट में 7 दिन बाद वापसी कर रही है। उसे अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को भी 3 मैच में खेलकर दो में हार का सामना करना पड़ा है। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है। हैदराबाद की पारी शुरू हैदराबाद की पारी शुरू। डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो मैदान पर उतरे। दीपक चाहर कर रहे पहला ओवर। प्लेइंग इलेवनहैदराबाद: डेविड वॉर्नर (C), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, खलील अहमद चेन्नै सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, केदार जाधव, एमएस धोनी (W/C), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला, दीपक चाहर ब्रावो और रायुडू की वापसीसीएसके को टूर्नमेंट के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत दिलाने वाले अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू के चोटिल होकर अगले दो मैच ना खेल पाने का काफी खामियाजा उठाना पड़ा। अच्छी बात यह है कि रायुडू मांसपेशियों के खिंचाव से उबर चुके हैं और हैदराबाद के खिलाफ वापसी की है। टीम के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि उसे कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की सेवाएं भी मिल रही हैं। वह चोटिल होने के कारण पहले तीनों मैचों से नदारद रहे थे। संभावित प्लेइंग XIचेन्नै सुपर किंग्स: मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), सैम करन, रविंद्र जाडेजा, जोश हेजलवुड/ ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर और पीयूष चावला सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और टी नटराजन


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36pkdZR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support