नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में आरसीबी की स्टार खिलाड़ी की धुंआधार पारी के बाद अब आवाज उठ रही है कि उनको जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर लेनी चाहिए। दरअसल, सोमवार को शारजाह में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने 33 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी। आरसीबी ये मुकाबला 82 रन से जीता था। रवि शास्त्री ने किया ट्वीटभारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी डिविलियर्स के लिए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि अच्छा समय है, जब वह अपना संन्यास वापस लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कल जो कुछ हमने देखा वह चकित करने वाला था। वहीं यह संकेत देता है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आ जाना चाहिए।' 2018 में लिया था संन्यासएबी डिविलियर्स ने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। जिस वक्त एबी डिविलियर्स ने संन्यास की घोषणा की तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ। उस दिन केवल साउथ अफ्रीका ही नहीं पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हुई थी। यह निर्णय उस समय आया था, जब वह 2019 के विश्व कप की दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में खूब चल रहा है एबी का बल्लाआईपीएल के इस 13वें सीजन में सात मैचों में एबी डिविलियर्स () अब तक तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। आईपीएल में वह अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। भारत के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने कहा कि यह डिविलियर्स के लिए अच्छा समय है, जब वह अपना संन्यास वापस लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। एबी अब तक 7 मैचों में 57.00 की औसत और 185.36 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 13 छक्के जड़े हैं।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/372mRoW






0 comments:
Post a Comment