दुबई सनराइजर्स हैदाराबाद (Sunrisers Hyderabad) के दो युवा खिलाड़ियों-अभिषेक शर्मा () और () ने शुक्रवार को चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलते हुए 77 रनों की साझेदारी कर एक रोचक रेकॉर्ड अपने नाम किया। यह जोड़ी आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे कम उम्र में 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। प्रियम और अभिषेक दोनों की आयु को मिला दिया जाए तो यह 39 साल 335 दिन होती है और संयुक्त रूप से वह सबसे कम उम्र में 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई। प्रियम और अभिषेक की जोड़ी से पहले यह रेकार्ड ऋषभ पंत और संजू सैमसन के नाम था, जिन्होंने कुल उम्र 40 साल 39 दिनों में हैदराबाद के खिलाफ 72 रनों की साझेदारी की थी। इस जोड़ी की मदद से हैदराबाद ने चेन्नै के सामने पांच विकेट पर 164 का स्कोर खड़ा किया। चेन्नै की टीम हालांकि लक्ष्य से पीछे रह गए। रविंद्र जडेजा की हाफ सेंचुरी और महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 47 रन के बावजूद चेन्नै 157 तक ही पहुंच सकी। गर्ग ने 26 गेंद में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए जबकि अभिषेक ने 24 गेंद में 31 रन की पारी खेली। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल था।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GtCZEL






0 comments:
Post a Comment