शारजाहधुरंधर बल्लेबाज ने एक बार फिर कमाल दिखाया और सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल-13 के मुकाबले में नाबाद अर्धशतक जड़ा। शारजाह में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और केकेआर को 195 रन का टारगेट दिया। बैंगलोर के लिए धुरंधर एबी डि विलियर्स ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 33 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। मैच में कप्तान कोहली ने 28 गेंदों में 33 रन बनाए और नाबाद लौटे। विराट और एबी ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। देखें, सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने 47 और देवदत्त पडिक्कल ने 23 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। एबी एक बार फिर कमाल के अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। 'मिस्टर 360 डिग्री' से मशहूर एबी ने शारजाह के मैदान के हर कोने में चौकों-छक्कों की बरसात की। उन्होंने आंद्रे रसेल के पारी के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स जड़ा और 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। यह एबी के आईपीएल करियर का 36वां अर्धशतक है। वह अब तक इस प्रतिष्ठित टी20 लीग में 3 शतक भी लगा चुके हैं। इस सीजन के अपने पहले मैच में एबी ने सनराइजर्स के खिलाफ दुबई में 51 रन बनाए थे जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 55 रन की नाबाद पारी खेली थी।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34NMmYh






0 comments:
Post a Comment