नई दिल्लीतीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल-2020 का 14वां मुकाबला दुबई में आज यानी शुक्रवार को खेला जाना है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै ने सीजन में विजयी आगाज किया और मुंबई इंडियंस को हराया लेकिन फिर उसे अगले दोनों मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी। हैदराबाद को भी 3 में से 2 मुकाबलों में हार मिली। अब चेन्नै और हैदराबाद आमने-सामने होंगे। हैदराबाद को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार मिली, फिर अबु धाबी में केकेआर से भी हारी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को उसने शिकस्त दी। देखें, आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल के 13वें एडिशन का 14वां मैच शुक्रवार 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच कहां खेला जाएगा?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच दुबई में खेला जाएगा। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच कितने बजे शुरू होगा?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL-2020 का 14वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीरीज के दूसरे T20I मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jo8uP4






0 comments:
Post a Comment