शारजाह आईपीएल (IPL 2020) का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज खेला जा रहा है। ये मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इस समय अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है वहीं बैंगलोर की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। आरसीबी ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। RCB Playing Eleven- देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। KXIP (प्लेइंग इलेवन): क्रिस गेल, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह। पंजाब को मिली सिर्फ एक जीतकिंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन में सिर्फ एक ही जीत हासिल की है। वह जीत उसे बैंगलोर के खिलाफ ही मिली थी। इस मैच में राहुल ने शानदार सेंचुरी लगाई थी और बैंगलोर की टीम को 97 रन से हराया था। पंजाब की टीम इसी कॉन्फिडेंस को लेकर आगे बढ़ेगी। वहीं बैंगलोर हिसाब बराबर की अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने का इरादा लेकर मैदान पर उतरेगी। पंजाब के पास खोने को कुछ नहींपंजाब की टीम के पास अब खोने को कुछ नहीं है। टीम को अब हर हाल में जीत ही चाहिए। उम्मीद है कि इस मैच में 41 वर्षीय गेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। शारजाह की बाउंड्री छोटी है और गेल अब फिट हो चुके हैं। हालांकि गेल अगर रंग में हों तो वह किसी भी मैदान के पार गेंद को मार सकते हैं लेकिन शारजाह में तो मिस-हिट भी सीमारेखा के पार जा सकती है। सबसे ज्यादा रन राहुल केपंजाब के लिए केएल राहुल (387) और मयंक अग्रवाल (337) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लेकिन समस्या यह है कि ये रन पॉइंट्स में तब्दील नहीं हो पाए हैं। टीम पहले ही सात में से छह मैच हार चुकी है और एक मुकाबला और गंवाना उसके लिए सभी दरवाजे बंद कर सकता है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3j5O2Bj






0 comments:
Post a Comment