दुबईपूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-13 का 47वां मुकाबला दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। अश्विन ने दिलाई पहली सफलता ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई और उन्होंने हैदराबाद के कैप्टन डेविड वॉर्नर (66) को अक्षर पटेल के हाथों कैच करा दिया। वॉर्नर ने 34 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सनराइजर्स की सेंचुरी 8.4 ओवर में पूरी सनराइजर्स हैदराबाद की सेंचुरी 8.4 ओवर में पूरी, कैप्टन डेविड वॉर्नर (61*) और साहा (38*) क्रीज पर जमे। वॉर्नर का 25 गेंदों पर अर्धशतक सनराइजर्स के कैप्टन डेविड वॉर्नर ने चौके के साथ 25 गेंदों पर सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पेसर कागिसो रबाडा के पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया और फिर अगली गेंद पर चौके से अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक है। रबाडा के इस ओवर में कुल 22 रन बने। पावरप्ले के बाद हैदराबाद 77/0 4.4 ओवर में हैदराबाद की फिफ्टी पूरी सनराइजर्स हैदराबाद की फिफ्टी 4.4 ओवर में पूरी, डेविड वॉर्नर (27*) और साहा (22*) क्रीज पर जमे हैं। अश्विन को तीसरा ओवर, वॉर्नर ने जड़ा सिक्स ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पारी का तीसरा ओवर मिला और कैप्टन डेविड वॉर्नर ने तीसरी ही गेंद पर पहला छक्का जड़ा। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर साहा ने भी चौका लगाया। 3 ओवर बाद हैदराबाद - 33/0 साहा ने चौके से खोला अपना खाता विकेटकीपर बल्लेबाज साहा ने पारी की 5वीं गेंद पर अपना खाता खोला और शानदार चौका जड़ा। उन्होंने नोर्त्जे की शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेला और स्क्वायर लेग दिशा में पारी का पहला चौका लगाया। ओपनिंग को उतरे वॉर्नर और साहा हैदराबाद के लिए कैप्टन डेविड वॉर्नर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ओपनिंग को उतरे। दिल्ली के लिए पहला ओवर एनरिक नोर्त्जे कर रहे हैं। बेयरस्टो की जगह साहा को मौकाहैदराबाद टीम में जॉनी बेयरस्टो की जगह ऋद्धिमान साहा को शामिल किया गया है। वह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। प्लेइंग-XI सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अब्दुल समद, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी. नटराजन और शाहबाज नदीम दिल्ली कैपिटल्स: अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे और तुषार देशपांडे श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस प्लेऑफ में पहुंचने को दिल्ली को चाहिए एक ही जीत दिल्ली की कोशिश जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की होगी। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली के 14 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वह प्लेऑफ के बेहद करीब है। अगर-मगर पर टिकी है हैदराबादवहीं, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स टीम से सतर्क रहना होगा जो इस सीजन की पिछली भिड़ंत में दिल्ली को हरा चुकी है। सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर-मगर पर टिकी हैं। उसके 11 मैचों से आठ अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे ना सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। रेकॉर्ड में हैदराबाद है मजबूतहैदराबाद और दिल्ली के बीच अभी तक 16 मुकाबले खेले गए हैं। हैदराबाद की टीम रेकॉर्ड बुक के हिसाब से मजबूत नजर आती है जिसने दिल्ली को अब तक 10 बार हराया है। वहीं, दिल्ली टीम सनराइजर्स के खिलाफ 6 ही मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकी है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2G187vc






0 comments:
Post a Comment