Friday, October 9, 2020

IPL LIVE : राजस्थान और दिल्ली में भिड़ंत, देखें लाइव अपडेट्स और स्कोर

शारजाहईपीएल का 23वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जा रहा है। इस टूर्नमेंट में अभी तक दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने 5 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम टूर्नमेंट में अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है। रॉयल्स को पहले दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। ऋषभ पंत हुए रन आउट पारी का दूसरा रन आउट ऋषभ पंत के रूप में देखने को मिला। उन्हें राहुल तेवतिया ने मनन वोहरा से मिले सटीक थ्रो पर चलता किया। पंत ने 9 गेदों में 5 रन बनाए। स्कोर 79-4 मार्कस स्टॉयनिस ने बनाया श्रेयस गोपाल को निशाना 7वां ओवर करने आए श्रेयस गोपाल को मार्कस स्टॉयनिस ने जमकर निशाना बनाया और दो छक्के जड़ डाले। इस ओवर में कुल 15 रन बने। टीम की फिफ्टी और कप्तान हो गए रन आउटछठे ओवर की चौथी गेंद पर टाई को सिंगल लेकर ऋषभ पंत ने टीम को 50 रनों तक पहुंचाया। इसकी अगली गेंद पर तेजी से रन चुराने के चक्कर में कप्तान श्रेयस अय्यर को यशस्वी ने रन आउट कर दिया। उन्होंने 18 गेंदों में 4 चौके की मदद से 20 रन बनाए। स्कोर 50/3 पृथ्वी को भी जोफ्रा ने भेजा पविलियन 5वां ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर को पहली गेंद पर पृथ्वी ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर भी बड़ी हिट लगाना चाहते थे, लेकिन किनारा लेकर गेंद खड़ी हो गई और बाकी का काम आर्चर ने पूरा किया। पृथ्वी 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 42/2 जोफ्रा आर्चर ने किया शिखर का शिकार पारी का दूसरा ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर ने शिखर धवन (5) को यशस्वी जायसवाल के हथों कैच कराया। स्कोर 12/1 दिल्ली की पारी शुरू दिल्ली की पारी का आगाज, पृथ्वी साव और शिखर धवन क्रीज पर। पहला ओवर वरुण आरोन को। दूसरी गेंद पर पृथ्वी साव ने सिंगल लेकर अपना और टीम का खाता खोला। टॉस टाइमराजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने यहां शुक्रवार को टॉस जीतकर इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं। वरुण आरोन और एंड्रयू टाई को अंकित राजपूत और टॉम करन की जगह शामिल किया गया है। टाई राजस्थान के लिए डेब्यू कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है। प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर (W), स्टीव स्मिथ (C), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, एंड्र्यू टाय, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, शिमरॉन हेटमेयर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, हर्षल पटेल आमना सामना
  • कुल मैच 20
  • राजस्थान जीता 11
  • दिल्ली जीती 9
  • बेनतीजा/ टाई 0
बेस्ट परफॉर्मरबैटिंग: आरआर- संजू सैमसन (5 मैच, 171 रन), डीसी- श्रेयस अय्यर (5 मैच, 181 रन) बोलिंग: आरआर- जोफ्रा आर्चर (5 मैच, 5 विकेट), डीसी- कागिसो रबाडा (5 मैच, 12 विकेट) राजस्थान रॉयल्स ने यहां जीते हैं दो मैचराजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-13 में अपने पहले दो मैच जीतकर आगाज तो अच्छा किया, लेकिन उसके बाद वह रास्ता भटक गया। अगले तीन लगातार मैच में हारकर फिलहाल पॉइंट्स टेबल में वह सातवें स्थान पर खिसक गया है। टीम अब तक अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तलाशने में भी नाकाम रही है। आज शारजाह के मैदान में उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की उस टीम से है जो पांच मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। स्टोक्स का नहीं मिलेगा साथअबु धाबी और दुबई के अपेक्षाकृत बड़े मैदानों पर उसे पराजय का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके पांच में से चार मैच जीते हैं। राजस्थान अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश नहीं तलाश पाया है। बेन स्टोक्स के लौटने से उनकी उम्मीद बंधी है, लेकिन वह 11 अक्टूबर तक क्वॉरंटीन में हैं इसलिए आज के मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। कैपिटल्स में है दमदूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। कप्तान श्रेयस अय्यर तो शानदार फॉर्म में हैं ही, जबकि ओपनर पृथ्वी साव और ऋषभ पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्कस स्टोइनिस दो जोरदार अर्धशतक जमा चुके हैं। गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने अब तक 12 विकेट लिए हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बोलर्स की लिस्ट में अभी पहले नंबर पर चल रहे हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33FTK8K
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support