दुबई () के कप्तान () ने () के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास मेसेज लिखा है। उन्होंने लिखा- खेल के बारे में सबसे खास बात यह है कि आप अपनी यात्रा के दौरान अपने साथियों के साथ साझा करते हैं। खेल सुंदर है। बता दें कि अक्सर विराट कोहली इस तरह का मेसेज अपने साथियों के लिए लिखते हैं। पढ़ें- यह तस्वीर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले की है, जिसका फैसला टाई होने के बाद सुपर ओवर से निकला था। विराट कोहली ने विजयी चौका जड़ा था। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इसे कुछ ही घंटों में 14 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डि विलियर्स बहुत ही क्लोज फ्रेंड माने जाते हैं। कई मामलों में दोनों न केवल एक-दूसरे की खुलकर सपॉर्ट करते हैं, बल्कि अक्सर कैमरे पर तारीफ भी किया करते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि डि विलियर्स को कोहली प्यार से बिस्किट बुलाते हैं। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और डि विलियर्स 2011 से बैंगलोर में साथ हैं। इसी वर्ष डि विलियर्स इस फ्रैंचाइजी से जड़े थे। अब वह टीम के सबसे अहम सदस्य हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी उनका इस टीम में कद कम नहीं हुआ है। इसी सत्र की बात करें तो उन्होंने हर मैच में धांसू प्रदर्शन किया है। उनके नाम अभी तक 3 मैचों में 134 रन बनाए हैं। इसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33lfXZI






0 comments:
Post a Comment