अबु धाबीकिंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर 2020 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। Scorecard ऐसा रहा पंजाब का सफरलोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम ने सुपर ओवर में हार के साथ अपने सफर की शुरुआत की लेकिन अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हराकर वापसी की। इसके बाद टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। किंग्स इलेवन को राजस्थान रॉयल्स (RR), मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हार का सामना करना पड़ा। चौथे नंबर पर केकेआर दिनेश कार्तिक की टीम केकेआर कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उसकी कोशिश जीत के सफर को जारी रखना चाहेगी। केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मैच में हार मिली। इसके बाद अगले चार में तीन मैच केकेआर ने जीते। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नै सुपर किंग्स को हराया। हेड-टू-हेड दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है। कोलकाता ने 17 मैच जीते हैं वहीं पंजाब ने 8 मैच जीते हैं। बीते तीनों मैचों में कोलकाता ने ही जीत हासिल की है। संभावित प्लेइंग-XI किंग्स इलेवन पंजाब के एल राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, अर्शदीप सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), सुनील नरेन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटि, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33N5iXP






0 comments:
Post a Comment