अबु धाबीराजस्थान की टीम भी ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां एक हार उसे प्लेऑफ की होड़ से बाहर कर देगी। मुंबई के खिलाफ इस मैच में उसे ना केवल जीत चाहिए होगी बल्कि उम्मीद बरकरार रखने के लिए नेट रनरेट भी सुधारना होगा। दूसरी तरफ इस मैच में जीत के बाद मुंबई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। ये दोनों टीमों अबु धाबी में आमने-सामने हैं। मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टॉस कराने के लिए कायरन पोलार्ड उतरे। रोहित शर्मा फिट नहीं हैं और वह नहीं खेल रहे हैं। scorecard हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों में मुंबई ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए उसके लिए इस मैच में भी कोई खास परेशानी होती नहीं दिख रही है। कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस जरूर टीम के लिए चिंता होगी जो चेन्नै के खिलाफ शुक्रवार को बाहर बैठे थे। संभावित प्लेइंग XIमुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड, नाथन कूल्टर-नील, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह। राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, रोबिन उथप्पा, स्टीवन स्मिथ, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, अंकित राजपूत, जोफ्रा आर्चर। आमने-सामने
- कुल मुकाबले: 24
- MI जीता: 12
- RR जीता: 11
- नो रिजल्ट: 1
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TkMHMO






0 comments:
Post a Comment