Sunday, October 25, 2020

IPL: प्लेऑफ की रेस का बढ़ा रोमांच, किंग्स XI पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स में जंग

शारजाहलगातार चार जीत से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। किंग्स इलेवन के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है जबकि केकेआर के 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। पंजाब एक जीत से शीर्ष चार में पहुंच जाएगा जबकि केकेआर अगर जीत दर्ज करता है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और इससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी मजबूत हो जाएगी। प्लेऑफ की दौड़ अब काफी कड़ी हो गई है और ऐसे में दोनों टीमें सोमवार को जीत के महत्व को अच्छी तरह से समझती हैं। किंग्स इलेवन की टीम शानदार फॉर्म में है। उसने लगातार पांच मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर चोटी की दो टीमों मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो उसने अपने छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हालांकि किंग्स इलेवन को अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। गेंदबाजी किंग्स इलेवन का कमजोर पक्ष रहा था। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज विशेषकर डैथे ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। लेकिन शनिवार को जब बल्लेबाज नाकाम रहे तब गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और उन्होंने अंतिम दो ओवरों में पांच विकेट लेकर 126 रन का बचाव किया। पंजाब के पास कप्तान के एल राहुल और मयंक अग्रवाल के रूप में दो अच्छी फॉर्म में चलने वाले बल्लेबाज है। क्रिस गेल की उपस्थिति से टीम का उत्साह बढ़ा है। जब से गेल को टीम में शामिल किया गया है तब से उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। निकोलस पूरन भी खतरनाक बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म अब भी टीम के लिए चिंता का विषय है। अग्रवाल घुटने की चोट के कारण सनराइजर्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे लेकिन उनके केकेआर के खिलाफ खेलने की उम्मीद है। केकेआर की टीम भी दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत टीम के खिलाफ जीत से उत्साहित है और वह विजय अभियान बरकरार रखने के लिए बेताब होगी। रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद दो बार के चैंपियन केकेआर ने सुधरा हुआ प्रदर्शन किया तथा दिल्ली को 59 रन से पराजित किया। नीतीश राणा को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया और उन्होंने 81 रन की शानदार पारी खेली। राणा और सुनील नरेन (64) के बीच 115 रन की साझेदारी ने मैच में अंतर पैदा किया। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इसके बाद दिल्ली के मध्यक्रम को तहस नहस किया। उन्होंने पांच विकेट लिए। केकेआर को अगर अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। केकेआर की गेंदबाजी लॉकी फर्गुसन के आने के बाद मजबूत हुई है। टीमें इस प्रकार हैं...कोलकाता नाइट राइडर्स: इयान मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, टॉम बैंटन, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, रिंकू सिंह, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ और निखिल नाइक। किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉट्रेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलोजेन, सिमरन सिंह। नोट- मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3osciBB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support