दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सुपरसंडे में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला धांसू फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच है। मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, चुनी बैटिंग। दोनों टीमों का सफरपिछले मैच में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी तो पंजाब ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से पीटकर लगातार पांच हार के अपने सिलसिले को तोड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के ओपनर हैं फॉर्म मेंअगर मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा और उनके ओपनिंग जोड़ीदार लगातार अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं तो तो पंजाब को भी मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल ने लगभग हर मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई है। राहुल तो टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल के आने से मजबूत हुई पंजाबगेल के आने से तो पंजाब की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो मुंबई के पास अगर जसप्रीत बुमरा और ट्रेंट बोल्ट हैं तो पंजाब के पास भी मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई हैं जिन्होंने अब तक काफी प्रभावित किया है। प्लेइंग XIमुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर नील, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (wk/ c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह आमने-सामने
- कुल मैच: 25
- MI जीता: 14
- KXIP जीता: 11
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lVM74k






0 comments:
Post a Comment