Thursday, October 29, 2020

टेस्ट में कप्तानी जाएगी? अजहर बोले- महज अफवाह, PCB ने कोई बात नहीं की

कराचीपाकिस्तान के टेस्ट कप्तान ने गुरुवार को उन रिपोर्टों को महज अफवाह करार दिया जिनमें कहा गया था कि वह अपना पद गंवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस मसले पर अभी तक उनसे बात नहीं की। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा था कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए अजहर कप्तान बने रहेंगे या नहीं। इसके बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि अजहर की जगह बाबर आजम को टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंपी जा सकती है। पढ़ें, अजहर ने कराची में वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘पीसीबी ने अभी तक मुझसे इस बारे में चर्चा नहीं की और मुझे भी इस अफवाह के बारे में मीडिया से ही पता चला। इसलिए मैं अभी इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।’ अभी तक 81 टेस्ट मैच खेलने वाले अजहर को पिछले साल अक्टूबर में टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था तथा मई में पीसीबी ने उन्हें 2020-21 के लिए कप्तान बनाए रखने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं क्या कह सकता हूं जबकि किसी ने मुझसे इस बारे में बात ही नहीं की। मैं यही मान रहा हूं कि यह अफवाह है और कुछ नहीं।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mzAvnT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support