अबु धाबीराजस्थान रॉयल्स (RR) ने अबु धाबी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर की टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान ने अंकित राजपूत की जगह महिपाल लोमरोर को शामिल किया। राजस्थान की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। वहीं, बैंगलोर भी इतने ही मैचों में इतने ही जीत और हार तथा अंकों के साथ छठे नंबर पर है। राजस्थान अपना पिछला मैच हार चुकी है जबकि बेंगलोर अपना पिछला मैच जीत चुकी है। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान ने आईपीएल में शानदार आगाज किया और अपने शुरुआती दोनों मैच जीते, पिछले मैच में उसे कोलकाता ने हराया जो सत्र की उसकी पहली हार थी। प्लेइंग-XIरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदेवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, एडम जंपा और युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, टॉम करन, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकत और महिपाल लोमरोर
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34nx7F8






0 comments:
Post a Comment