अबु धाबीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने सबसे अच्छे सत्रों में से एक से गुजर रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अनुभवी बल्लेबाज एबी डि विलियर्स ने कहा कि उनकी टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने के साथ तालिका में शीर्ष पर रहना चाहती है। बुधवार को केकेआर के खिलाफ जीत के बाद 14 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। डि विलियर्स ने कहा, ‘जो टीम शीर्ष पर रहती है उसके साथ निश्चित रूप से वह मानसिक तौर पर बेहतर स्थिति में रहती है। आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ 14 मैचों के बाद नियमित तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम ही शीर्ष पर रहती है।’ उन्होंने फ्रैंचाइजी के ट्विटर पर जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘ऐसे में हमारा ध्यान उस पर रहेगा। हमें पता है कि एक बार में एक मैच के बारे मे सोचना है।’ डि विलियर्स इस आईपीएल में शानदार लय में है और उन्होंने अपने दम पर कुछ मैचों में टीम को जीत दिलायी है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IWaz7D






0 comments:
Post a Comment