Friday, October 2, 2020

U19 वर्ल्ड कप से पहचान बनाने वाले प्रियम गर्ग ने ठोकी पहली IPL फिफ्टी

नई दिल्ली इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले () ने आईपीएल में आज पहली बार खुद को साबित कर दिया। आईपीएल में गर्ग अपना चौथा मैच खेल रहे हैं। आईपीएल में दूसरी बार बैटिंग पर उतरे गर्ग ने मुश्किल परिस्थितियों को संभालते हुए अपने करियर की पहली फिफ्टी मात्र 23 गेंद पर जड़ दी। वह अंत तक नाबाद रहे। उनकी इस फिफ्टी की बदौलत सनराइजर्स ने चेन्नै के सामने एक चुनौतीपूर्ण टारगेट रखा है। इस मैच में जब गर्ग बैटिंग पर उतरे तो सनराइजर्स की हालत कुछ अच्छी नहीं थी। 11वें ओवर में 69 के स्कोर पर सनराइजर्स ने कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया था, यहां प्रियम गर्ग ने एंट्री की। वॉर्नर के बाद अगली ही गेंद पर सनराइजर्स के पिछले मैच की जीत के स्टार रहे केन विलियमसन (9) ने गर्ग को एक शॉट पर दौड़ने की आवाज दी। रन मुश्किल था तो गर्ग कुछ बाहर निकलकर रुक गए और उन्होंने विलियमसन को वापस भेजा। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और विलियमसन रन आउट हो गए। लग रहा था कि गर्ग के ऊपर दबाव आ जाएगा क्योंकि उन्होंने एक बड़े खिलाड़ी को आउट करा दिया है। लेकिन गर्ग ने अपने ऊपर इसका दबाव नहीं बनने दिया और अपना स्वभाविक खेल खेलना शुरू किया। 23 गेंद में फिफ्टी पूरी करने वाले गर्ग ने इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का जमाया। इसके अलावा उन्होंने 5वें विकेट के लिए अभिषेकशर्मा (31) के साथ 71 रन की उपयोगी साझेदारी भी की। अपनी इस पारी के दौरान गर्ग के सभी शॉट दर्शनीय थे और वह एक मंझे हुए बल्लेबाज लग रहे थे। उन्होंने सैम करन के एक ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 2 चौके फिर एक छक्का और फिर एक चौका जड़कर समां बांध दिया। एक समय सनराइजर्स 140 के स्कोर के पास भी आते नहीं दिख रहे थे लेकिन प्रियम गर्ग की इस साहसिक पारी ने उन्हें 164 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाकर मैच को रोमांचक बना दिया।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ipzEUf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support