Monday, October 19, 2020

चेन्नै सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स @ अबु धाबी, LIVE स्कोर-अपडेट्स

नई दिल्ली तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आईपीएल-13 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' की तरह है क्योंकि जो टीम मुकाबला हारती है तो प्ले ऑफ की दौड़ में पीछे छूट जाएगी। मुकाबले के लिए चेन्नै टीम में दो बदलाव किए गए हैं। चोटिल ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की जगह जोश हेजलवुड और कर्ण शर्मा की जगह पीयूष चावला को टीम में जगह दी गई है। वहीं राजस्थान की टीम में पेसर जयदेव उनादकत की जगह अंकित राजपूत को शामिल किया गया है। प्लेइंग XI चेन्नै सुपरकिंग्स: सैम करन, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला और जोश हेजलवुड। राजस्थान रॉयल्स: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी। धोनी ने फिर जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला आमना-सामना कुल मैच- 22 सीएसके जीता 14 आरआर जीता 8 बेनतीजा/ टाई 0 टॉप परफॉर्मर बैटिंग सीएसके- फाफ डुप्लेसिस (9 मैच, 365 रन), आरआर- संजू सैमसन (9 मैच, 236 रन) बोलिंग सीएसके- सैम कुरन (9 मैच, 10 विकेट), आरआर- जोफ्रा आर्चर (9 मैच, 12 विकेट)


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31j20Ko
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support