शारजाहआईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 29 मुकाबलों में मुंबई ने 17 और चेन्नै ने 12 मुकाबले जीते हैं। इस तरह से मुंबई रेकॉर्ड में भी चेन्नै पर हावी है, और इस बार चेन्नै का प्रदर्शन सबसे खराब होने से टेबल टॉपर्स में शुमार मुंबई के जीतने के चांस भी ज्यादा हैं। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। scorecard ऐसा है यूएई में रेकॉर्डनंबर गेम पर नजर डालें तो चेन्नै ने यूएई में मुंबई से दो मुकाबले खेले और दोनों जीते हैं। इसमें सात विकेट से दुबई में 25 अप्रैल 2014 और 5 विकेट से अबु धाबी में बीते 19 सितंबर 2020 को भी जीता है। पुराने रेकॉर्ड्स को देखें तो लसिथ मलिंगा ने 31 विकेट 19.03 की एवरेज से 21 मुकाबलों में लिए, जो किसी भी बॉलर का चेन्नै के खिलाफ आईपीएल में बेस्ट है। जीत का पंजाब लगाने वाली इकलौती टीम है मुंबईमुंबई अकेली ऐसी टीम है जिसने इस आईपीएल में यूएई के मैदानों पर लगातार पांच मुकाबले जीत लिए हैं। इसमें पंजाब, हैदराबाद, राजस्थान, दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं। प्लेइंग XIचेन्नै सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): सैम करन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (C/WK), ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर। मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड (c), क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रीत बुमराह। आमना सामना कुल मैच 29 एमआई जीता 17 सीएसके जीता 12 बेनतीजा/ टाई 0 टॉप परफॉर्मरबैटिंग: सीएसके- फाफ डु प्लेसिस (10 मैच, 375 रन), एमआई- क्विंटन डीकॉक (9 मैच, 322 रन) बोलिंग: सीएसके- दीपक चाहर (10 मैच, 10 विकेट) , एमआई- ट्रेंट बोल्ट (9 मैच, 12 विकेट)
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HqbHQc






0 comments:
Post a Comment