ऑकलैंड पेसर लॉकी फर्ग्युसन की शानदार तेज गेंदबाजी और के नाबाद 48 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को वर्षा बाधित पहले टी20 इंटरनैशनल मैच में शुक्रवार को डकवर्थ लुईस प्रणाली से पांच विकेट से हरा दिया। नीशम ने टी20 क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया और डेवोन कोनवे (41) के साथ 77 रन की साझेदारी की। नीशम ने मिशेल सैंटनर (नाबाद 31) के साथ भी 39 रन की अटूट साझेदारी करके न्यूजीलैंड को चार गेंद बाकी रहते जीत दिलाई। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 180 रन बनाए जबकि बारिश के कारण मैच प्रति टीम 16 ओवर का कर दिया गया था। पढ़ें, जवाब में न्यूजीलैंड ने संशोधित लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए पांच विकेट पर 176 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान कायरन पोलार्ड ने 37 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और आठ चौके जड़े। बारिश के कारण कैरेबियाई पारी में तीन बार खलल पड़ा। फर्ग्युसन ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया और उसी ओवर में एक विकेट और चटकाया। उन्होंने 21 रन देकर पांच विकेट लिए। वह टी20 मैच में पांच विकेट लेने वाले टिम साउदी के बाद दूसरे कीवी गेंदबाज हो गए। न्यूजीलैंड ने एक समय चार विकेट 63 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद नए खिलाड़ी कोनवे ने नीशम का बखूबी साथ निभाया। कोनवे के आउट होने के बाद नीशम और सैंटनर ने पारी को संभाला और टीम को जीत तक ले गए। विंडीज के ओशेन थॉमस ने 2 विकेट झटके जबकि कैप्टन पोलार्ड और शेल्डन कॉटरेल को 1-1 विकेट मिला।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3o4MRoC






0 comments:
Post a Comment