Friday, November 27, 2020

Aus vs Ind: स्टीव स्मिथ ने लगाई 62 गेंद पर सेंचुरी, हेडन और गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट पर 374 रन का विशाल स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया के इस स्कोर में आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ दोनों ने सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ ने सिर्फ 62 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरी सबसे तेज वनडे इंटरनैशनल सेंचुरी है। स्मिथ ने 62 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की। यह वनडे इंटरनैशनल में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की ओर से लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक है। अपनी सेंचुरी में स्मिथ ने 10 चौके और चार छक्के लगाए। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले स्मिथ यहां दमदार खेल दिखाया। उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे निचले पायदान पर रही थी लेकिन यहां वह अलग ही रंग में थे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे इंटरनैशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रेकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। मैक्सवेल ने 2015 में सिडनी के मैदान पर ही श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी। दूसरे नंबर पर जेम्स फॉकनर हैं जिन्होंने 1 नवंबर 2013 को भारत के खिलाफ बेंगलुरु में 57 गेंद पर शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी के इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 27.5 ओवर में 156 रन जोड़े। वॉर्नर 69 रन बनाकर आउट हुए और उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। मार्कस स्टॉयनिस हालांकि खाता नहीं खोल सके और युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई पारी को असल रफ्तार ग्लेन मैक्सवेल और स्मिथ ने दी। आईपीएल में बुरी तरह नाकाम होने वाले मैक्सवेल ने सिर्फ 19 गेंद पर 5 चौके और तीन छक्के लगाकर 45 रन बनाए। वहीं स्मिथ आखिरी ओवर में शमी का शिकार बने। उन्होंने 11 चौकों और चार छक्के लगाए। स्मिथ ने 66 गेंद पर 105 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे कम गेंद पर सेंचुरी लगाने के मामले में चौथे नंबर पर मैथ्यू हेडन हैं जिन्होंने 66 गेंद पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के खिलाफ 67 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। वनडे इंटरनैशनल में सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान एबी डि विलियर्स के नाम है जिन्होंने 31 गेंद पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी लगाई है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन हैं जिन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V5zd8i
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support