Tuesday, November 10, 2020

पीसीबी ने अजहर को टेस्ट कप्तानी से हटाया, बाबर अब सभी फॉर्मेट में कैप्टन

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले मंगलवार को अनुभवी खिलाड़ी को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा दिया। अब सफेद गेंद की टीम के कप्तान को ही यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बाबर इस तरह सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान बन गए हैं। पीसीबी ने मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। 26 वर्षीय बाबर आजम का टेस्ट कैप्टन के तौर पर पहला दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का होगा। पढ़ें, इसके मैच 26 से 30 दिसंबर तक माउंट मौंगानुई और तीन से सात जनवरी तक क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। पीसीबी ने हालांकि मई में अली को 2020-21 के पूरे अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए टेस्ट कप्तान बनाया था।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35jmpBn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support