Saturday, November 21, 2020

पिता का निधन: 'नैशनल ड्यूटी' पर रहेंगे सिराज, स्वदेश लौटने का प्रस्ताव ठुकराया

मुंबईभारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज के पिता का शुक्रवार को इंतकाल हो गया। सिराज अभी भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और इस युवा गेंदबाज ने टीम के साथ ही रहने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने बताया कि बोर्ड ने उनसे चर्चा कर स्वदेश वापस लौटने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सिराज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा आस्ट्रेलिया में रहने का ही फैसला किया है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शक्रवार को अपने पिता को खो दिया। बीसीसीआई ने सिराज के साथ बात की और उन्हें स्वदेश जा दुख के समय में अपने परिवार के साथ रहने का प्रस्ताव दिया।' बयान के मुताबिक, 'तेज गेंदबाज ने टीम के साथ रहने का फैसला किया है। बीसीसीआई उनका दुख समझती है और इस मुश्किल दौर में उनका साथ देगी।' पढ़ें- बीसीसीआई ने साथ ही मीडिया से कहा है कि वह इस मुश्किल समय में सिराज की निजता का सम्मान करे। बीसीसीआई के प्रमुख और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सिराज के पिता के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया है। सिराज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। क्लब ने ट्विटर के माध्यम से सिराज के साथ अपना दुख साझा किया। सिराज भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हैं और अभी सिडनी क्वारंटीन हब में हैं। कोविड सम्बंधी प्रतिबंधों के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट सकेंगे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UK2c1w
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support