कराची अगले महीने टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए सोमवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने वाले 50 खिलाड़ियों के पाकिस्तानी दल को साल के शुरू में हुए इंग्लैंड दौरे की तुलना में कम पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। हालांकि (पीसीबी) ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ उनके परिवारों को जाने की अनुमति नहीं दी है लेकिन ‘एक्सप्रेस न्यूजपेपर’ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की तुलना में दौरा करने वाली टीम के लिए कम पाबंदियां होंगी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि ऑकलैंड में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी दल को 14 दिन के क्वॉरनटीन में रहना होगा। पाकिस्तान टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड बोर्ड ने कहा कि वह अपनी सरकार से सहयोग के बाद कुछ दर्शकों को अनुमति देने की कोशिश में जुटा है। सीरीज टी20 के साथ 18 दिसंबर से शुरू होगी। शुरुआती क्वॉरनटीन में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को तीन दिन अकेले रहना होगा और इस दौरान उन्हें किसी भी ग्रुप के व्यक्तियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक बार क्वॉरनटीन का समय खत्म हो जाएगा तो एक और परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद खिलाड़ी और अधिकारी अपनी मर्जी से कहीं भी आ जा सकेंगे। वहीं इंग्लैंड में खिलाड़ियों के काफी ज्यादा कोविड-19 परीक्षण कराए गए थे और वे लंबे समय तक क्वॉरनटीन में भी रहे थे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3pTBP7t






0 comments:
Post a Comment