Thursday, November 19, 2020

विराट कोहली पर सवाल, वॉर्नर की बीवीं ने फिर क्यों बोला- सॉरी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज के प्रशंसक दुनिया भर में मौजूद हैं लेकिन उनकी बेटी का पसंदीदा खिलाड़ी वह नहीं बल्कि टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली हैं। आईपीएल में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालने वाले वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने गुरुवार को एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- सॉरी। उन्होंने साथ ही डेविड वॉर्नर को टैग किया। कैंडिस एक रेडियो चैनल के शो में शामिल हुईं। उनसे जब होस्ट ने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, उनकी मंझली बेटी विराट कोहली को काफी पसंद करती हैं। ऑस्ट्रेलिया के 'ट्रिपल एम सिडनी 104.9' रेडियो चैनल पर शो के दौरान इस जवाब पर होस्ट ने कहा कि वह विपक्षी टीम से खेलते हैं तो कैंडिस ने हामी भरी। 33 वर्षीय वॉर्नर के तीन बेटियां हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी इवी मे 5 साल की हैं, मंझली बेटी 3 साल की इंडी रे और तीसरी बेटी इस्ला रोज है। बॉल टैंपरिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद स्टीव स्मिथ के साथ एक साल का बैन झेलने वाले वॉर्नर भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आगामी सीरीज में खेलते नजर आएंगे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fpqIyB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support