नई दिल्ली मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के दिए 157 रन के लक्ष्य के खिलाफ काफी मजबूत नजर आ रही थी। टीम का स्कोर 10.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन था। पर ओवर की पांचवीं गेंद पर ऐसा देखने को मिला जिसमें खेल भावना देखने को मिली। मंगलवार को आईपीएल 2020 के फाइनल में चार बार की चैंपियन मुंबई के सामने पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची दिल्ली की टीम थी। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कप्तान ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेला। रोहित रन के लिए दौड़ पड़े। सूर्यकुमार यादव की नजरें गेंद पर थी लेकिन वह लगातार रन के लिए न कर रहे थे। रोहित दूसरे छोर पर दौड़ते चले आ रहे थे। सूर्यकुमार ने जब देखा कि कप्तान दौड़ते चले आ रहे हैं तो उन्होंने अपनी क्रीज छोड़ दी और रोहित से आगे निकल गए। प्रवीण दूबे ने गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में फेंका। पंत ने बिना देर किए गिल्लियां बिखेर दीं।चूंकि सूर्यकुमार यादव रोहित को क्रॉस कर गए थे इसलिए वह यादव आउट हुए। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद रोहित भी निराशा में बैठ गए। शायद उन्हें समझ में आ गया था कि वह गलती कर बैठे हैं। और यादव शायद रोहित से यह कह कर जा रहे हों कि कप्तान तुम संभालो। तुम हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले हो। इससे पहले दिल्ली ने खराब शुरुआत से उबरते हुए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की हाफ सेंचुरी की मदद से 156 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kjhNzt






0 comments:
Post a Comment