Tuesday, November 24, 2020

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रोहित और ईशांत ऑस्ट्रेलिया दौरे से होंगे बाहर: रिपोर्ट

मुंबईऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धाकड़ बल्लेबाज और तेज गेंदबाज () के खेलने को लेकर भ्रम की स्थिति बरकरार है। इन दोनों का कगारू टीम के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट में शमिल किया गया था, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब में हैं। उन पर एनसीए की मेडिकल टीम नजर रखे हुए है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो रोहित और ईशांत के फिटनेस स्टेट पर हाल ही में एक मीटिंग में एनसीए की टीम के साथ चर्चा हुई थी। दोनों की फिटनेस में बहुत सुधार नहीं है। इस बारे में टीम मैनेजमेंट, सिलेक्टर्स और बीसीआई को अनौपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है। यह इसलिए भी बड़ा झटका होगा, क्योंकि विराट कोहली पैटरनिटी लीव के तहत पहले टेस्ट के बाद स्वेदश लौट आएंगे। इससे पहले भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा की आगामी टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि अगर टेस्ट खेलने हैं तो उन्हें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा। रोहित (बाएं हैमस्ट्रिंग) और ईशांत (साइड स्ट्रेन) दोनों मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन पर हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि अभी उनके ऑस्ट्रेलिया जाने की तारीख के बारे में नहीं बताया है। ये दोनों अगर सोमवार को भारत से रवाना होते तो ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए खिलाफ छह से आठ दिसंबर के बीच खेले जाने वाले अभ्यास मैच में भाग ले पाते, लेकिन अब ऐसा होते दिखाई नहीं दे रहा है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KBE8Ms
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support