सिडनीभारत के मुख्य कोच ने वरिष्ठ खिलाड़ियों और की आगामी टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें अगले कुछ दिनों में पहुंचना होगा। रोहित (बाएं हैमस्ट्रिंग) और ईशांत (साइड स्ट्रेन) दोनों मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन पर है। () ने हालांकि अभी उनके ऑस्ट्रेलिया जाने की तारीख के बारे में नहीं बताया है। ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन को देखते हुए अगर वे सोमवार को भारत से रवाना नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ छह से आठ दिसंबर के बीच खेले जाने वाले अभ्यास मैच में भाग नहीं ले पाएंगे। शास्त्री ने एबीसी स्पोर्ट्स से कहा, ‘यह पहले ही तय हो गया था कि चोट के कारण रोहित सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वे यह देखना चाह रहे थे कि उन्हें कितने विश्राम की जरूरत है क्योंकि आप ज्यादा लंबे समय तक विश्राम भी नहीं कर सकते है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर टेस्ट सीरीज में खेलना है तो आपको अगले तीन या चार दिनों में विमान में होना होगा। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो यह मुश्किल होगा।’ शास्त्री ने कहा कि एनसीए की मेडिकल टीम फिलहाल आकलन कर रही है कि रोहित का खेल से ब्रेक पर कब तक रहेगा। उन्होंने कहा, ‘अगर उसे लंबे समय तक विश्राम करना पड़ा तो चीजें मुश्किल हो सकती हैं क्योंकि आपको क्वारंटीन को भी ध्यान में रखना है।’ रोहित ने कहा था कि वह एनसीए में ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ ट्रेनिंग कर रहे है। शास्त्री ने कहा , ‘ईशांत का मामला भी रोहित की तरह ही है। आप वास्तव में नहीं जानते कि वे दोनों कब ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए तैयार होंगे। जैसा मैंने कहा, अगर किसी को टेस्ट सीरीज में खेलना है, तो उसे अगले चार या पांच दिनों में उड़ान भरनी होगी। नहीं तो, यह बहुत मुश्किल होगा।’
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UPJoxL






0 comments:
Post a Comment