Saturday, November 14, 2020

विराट की दिवाली विशेज,पर्यावरण बचाने की सलाह पर लोगों के ऐसे रिएक्शन

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन ने शनिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विराट ने एक वीडियो मेसेज शेयर किया जिसमें उन्होंने इस उत्सव पर पटाखे ना जलाने की बात कही। इस पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए। विराट ने वीडियो में कहा, 'आप सभी को मेरे और परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको खुशियां, शांति और समृद्धि दे। प्लीज याद रखिए कि इस दिवाली पटाखे ना जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और प्यार करने वालों के साथ घर पर इस त्योहार का आनंद लें।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, 'दीया जलाएं और मिठाइयों से दीपावली मनाएं। ख्याल रखिए।' कुछ लोगों ने पर्यावरण पर दिए विराट के मेसेज को पसंद नहीं किया। कुछ ने कहा कि उन्हें पटाखे ना जलाने की सीख ना दें, क्योंकि यह एक त्योहार है। एक यूजर ने तो विराट की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कार चलाने और एसी का इस्तेमाल करना भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। समीरा नाम की एक यूजर ने लिखा कि दूसरे त्योहारों पर भी विराट को पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36Dv0Ou
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support