Thursday, November 12, 2020

यूएई से लौटे क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, यह है पूरा मामला

मुंबईभारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या () को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से अवैध सोना लाने के आरोप में मुंबई एयरपोर्ट रोका गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (राजस्व खुफिया निदेशालय) के हवाले से बताया कि क्रुणाल को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। उन पर बिना जानकारी दिए तय सीमा से ज्यादा सोना और अन्य कीमती सामान लाने का आरोप है। एएनआई के अनुसार, फिलहाल कस्टम अधिकारी क्रुणाल पंड्या से इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं। उनसे सोने और बाकी कीमती सामान के कागज मांगे गए हैं। बता दें कि क्रुणाल 10 नवंबर तक यूएई में खेली गई आईपीएल-2020 में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे हैं। यहां उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से 5वीं बार खिताब अपने नाम किया था। क्रुणाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य हार्दिक पंड्या के बड़े भाई हैं। यूएई में दोनों साथ ही एक टीम से खेल रहे थे। वहां से हार्दिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हो गए, जबकि क्रुणाल भारत लौट आए। सीजन में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 16 मैच खेले और 109 रन बनाने के अलावा छह विकेट भी झटके थे। क्रुणाल साल 2016 में मुंबई से जुड़े थे। उसके बाद से वह इस टीम के अहम सदस्य हैं और अब तक 55 मैच में 891 रन बनाने के अलावा और 40 विकेट ले चुके हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eSnSl4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support