Wednesday, November 11, 2020

शेन वॉर्न ने सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा खास मेसेज

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर ने दुनिया के दो महान बल्लेबाज और की तारीफ की है। वॉर्न ने कहा है कि ये दोनों सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे, जिनके खिलाफ और जिनके साथ वह खेले हैं। वॉर्न ने अपने इंस्टाग्राम पर इन दोनों के साथ एक फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, 'सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे, जिनके खिलाफ और जिनके साथ मैं 1989 से 2013 तक खेला हूं। क्या आप हम तीनों को खेलते हुए देखना पसंद करते हैं और मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते हुए।' सचिन ने 16 साल की उम्र में 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं और वनडे तथा टेस्ट में मिलाकर 100 शतक लगाए हैं। लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच खेला है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैं। वहीं, 194 वनडे में उनके नाम 293 विकेट है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3nhMFSy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support