Wednesday, November 11, 2020

अगर ट्रेंट बोल्ट को वापस चाहे दिल्ली तो चुकानी पड़ेगी अब भारी कीमत, समझें पूरा खेल

नई दिल्ली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस को ट्रेड कर दिया था। मुंबई की पांचवीं खिताबी जीत में बोल्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। अगर लीग के लिए खिलाड़ियों की कोई बड़ी नीलामी नहीं होती है तो पूरी संभावना है कि बोल्ट मुंबई में ही बने रहेंगे। बोल्ट 2019 में दिल्ली के साथ थे, लेकिन टीम ने उन्हें ज्याद मैच खेलने का मौका नहीं दिया था। 2018 में वह दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन 2019 में वह सिर्फ पांच मैच खेले थे। इसके बाद 2020 सीजन में दिल्ली ने उन्हें मुंबई को ट्रेड कर दिया था। बोल्ट ने इस सीजन 25 विकेट लिए, जिसमें से 16 विकेट पावरप्ले में आए। यह एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में किसी भी गेंदबाज की ओर से लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। बोल्ट ने किया दिल्ली का खेल खराब बोल्ट ने दिल्ली के खिलाफ इस सीजन कुल आठ विकेट लिए। फाइनल में दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने मुंबई को शुरुआती सफलताएं दिलाई, जिससे मुंबई दबाव बना पा दिल्ली को कम स्कोर पर रोकने में सफल रही। अभी तक बोल्ट का जो करार है उसके मुताबिक वह मुंबई की ही धरोहर रहेंगे, क्योंकि ट्रेड ऑफ की कोई समय सीमा नहीं है और यह एक पूर्ण अनुबंध है। नई टीम भी हो सकती है शामिल ऐसी खबरें हैं कि एक बड़ी नीलामी हो सकती है और अगले सीजन में एक नई फ्रैंचाइजी भी लीग में शामिल की जा सकती है। ऐसे में पता चला है कि ऐसी संभावना है को जो बड़ी नीलामी होनी है वो 2022 सीजन तक के लिए टल जाए, क्योंकि अगले सीजन में काफी कम समय बचा है। अगला आईपीएल अप्रैल-मई में यूएई में ही हो सकता है। इस पर हालंकि कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। आरटीएम का ऐसा होगा गेम बड़ी नीलामी में टीम तीन खिलाड़ियों और दो राइट टू मैच (आरटीएम) को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को छोड़ देगी और उनकी नीलामी होगी। वहीं छोटी नीलामी में, जो इस समय अगले सीजन के लिए होती दिख रही है, मजबूत टीम अपनी कोर टीम को बनाए रखेंगी और कमजोर टीमों को मौजूदा पूल में से अपनी टीम को मजबूत करने का मौका मिलेगा। किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2020 सीजन में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बाकी टीम को अपेक्षा काफी पैसा खत्म किया था। वहीं मुंबई ने काफी कम पैसा खत्म किया था और बोल्ट को सीजन से पहले ट्रेड कर लिया था। दिल्ली ने अपनी मजबूत टीम तैयार कर ली है, वह शायद दोहरी स्थिति में फंस जाए। एक जगह हो सकता है कि वह बोल्ट को वापस मांगना चाहे, लेकिन यह बड़ी नीलामी में ही संभव हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ, उसे इस सीजन कई हीरो मिले हैं तो हो सकता है कि टीम के कोच रिकी पॉन्टिंग अपनी वही टीम को बनाए रखना चाहें और वह एक छोटी नीलामी को तवज्जो दे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IhKeAV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support