मेलबर्नऑस्ट्रेलियाई अखबार-द एज की रिपोर्ट से पता चला है कि के अधिकारियों को दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए पैसे मिलते थे। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सीए के अधिकारियों को प्रति दिन 500 डॉलर दिए जाते थे। 2019 में इस पर सवाल उठाए गए जिसके बाद इस प्रथा को खत्म कर दिया गया। 14 अक्टूबर 2019 को मिशेल ट्रेडेनिक, जो सीए की कल्चर ऐंड एथिक्स समिति के चेयरमैन हैं, ने सीए के निदेशकों को एक पत्र लिखा और इस बात पर उनका ध्यान खींचा जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया। इमेल में लिखा गया था, 'आईसीसी के काम से जो निदेशक सफर करते थे उनके यातायात भत्ते को लेकर हमने अलग रुख अपनाया है। यह पहले उस इंसान को नगद दिया जाता था। हम इस बात पर राजी हुए कि यह सीए को दिया जाएगा और जो भी भुगतान होगा वो सीए के माध्यम से कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड से किया जाएगा।' इमेल में लिखा था, 'यह बेहतर प्रशासन है। साथ ही चेयरमैन के लिए हमने सीए के कामकाज के लिए जाने के लिए 5,000 प्रति ट्रिप देने का फैसला किया था जो पूरे साल में विचारणिय रहेगा।' मिशेल ने अपने ईमेल में लिखा कि कैसे सीए के चेयरमैन इर्ल एडिंग्स ने अपने वेतन में 204,000 से 250,000 डॉलर का इजाफा किया। एडिंग्स को आईसीसी के बाकी निदेशकों की तरह प्रति दिन 500 डॉलर भत्ता मिलता था। एज की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीईओ केविन रोबर्टस ने इसी साल की शुरुआत में अपनी पहली आईसीसी बैठक में शिरकत करने के बाद इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। एडिंग्स ने हालांकि कहा है कि उन्होंने और केविन दोनों ने इस बात को बोर्ड के सामने रखा था। एक और सूत्र ने कहा कि सीए के पूर्व सीईओ जेम्स सदरलैंड हमेशा आईसीसी बैठक से नगद राशि लेकर लौटते थे और क्रिकेट बोर्ड को दे देते थे और बैठकों के लिए सीए के कॉरपोरेट कार्ड का इस्तेमाल करते थे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35BbF1p






0 comments:
Post a Comment