Wednesday, November 11, 2020

IPL: दिल्ली पर खिताबी जीत से गदगद पोलार्ड, CSK के ब्रावो को भेजा यह मेसेज

दुबईमुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल खिताब जीतने के साथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड () सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जतीने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड की टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-13 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। पोलार्ड ने मैच के बाद कहा, 'ड्वेन ब्रावो, आप मेरे से पीछे हैं (सर्वाधिक टी-20 खिताब जीतने की संख्या के मामले में)। मुझे कैमरे पर यही कहना है।' पोलार्ड ने दुनिया की विभिन्न टी-20 फ्रैंचाइजियों के साथ मिलकर अब तक 15 खिताब जीते हैं और इनमें से पांच तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ ही जीते हैं। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 3,000 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल-13 में 191.42 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, ड्वेन ब्रावो आईपीएल की 3 बार की विजेता चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाड़ी हैं। पोलार्ड ने कहा, 'यह एक शानदार अहसास है और यह बहुत मायने रखता है। पांचवीं ट्रोफी। हम यहां 11 साल से हैं। हमारे पास एक शांत उत्सव है। ट्रोफी की संख्या, प्रतिभाओं की संख्या। आप कह सकते हैं कि मुंबई इंडियंस सबसे अच्छी टी-20 टीम है।'


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kf1bZy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support