नई दिल्ली आईपीएल के 13वें सीजन का 55वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईपीएल के इस इस सीजन अगर कोई टीम सबसे दमदार नजर आई तो वह दिल्ली कैपिटल्स थी लेकिन, अब जब सीजन अपने आखिरी मुकाम पर है तो जो टीम सबसे ज्यादा जूझ रही है, वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ही है। कोहली आउटकोहली को एक चांस मिल चुका था। 10वें ओवर में उनका आसान कैच ड्राप हुआ था लेकिन उन्होंने इसका लाभ नहीं उठाया। आर अश्विन की गेंद पर कोहली मार्कस स्टॉयनिस ने कैच लपक लिया। यहां पर स्टॉयनिस ने कोई गलती नहीं की। स्कोर 82/2 नॉर्खिया ने छोड़ा कैच अक्षर पटेल टीम का 10वां ओवर लेकर आए थे। यहां पर नॉर्खिया ने बहुत बड़ी गलती कर दी। अक्षर पटेल की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली का कैच छूटा, नॉर्खिया ने आसान कैच छोड़ दिया है। इस ओवर से 4 रन आए। 10 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 60-1 टीम के 50 रन पूरे बैंगलोर के 50 रन पूरे हो चुके हैं। आठवें ओवर में टीम के 50 रन पूरे हुए हैं। फिलहाल क्रीज पर कोहली और पडिक्कल मौजूद हैं। दोनों ही खिलाड़ी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं। लूज बॉल में ही प्रहार कर रहे हैं। ज्यादा खतरे मोल नहीं ले रहे हैं। पावरप्ले समाप्त 6 ओवर का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। बैंगलोर ने अपना एक विकेट गंवा दिया है। जोश फिलिप 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अभी क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और कप्तान कोहली मौजूद हैं। टीम का स्कोर 40/1 है। पहला विकेट कागिसो रबाडा ने पहले ओवर की पहली गेंद पर जोश फिलिप का विकेट ले लिया। जोश फिलिप ने लंबा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद ऊंचाई में ज्यादा गई और पृथ्वी साव ने आसान कैच लपक लिया। उन्होंने 12 रन बनाए। अब विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। पारी का पहला चौका दिल्ली के गेंदबाजी बहुत कसी हुई हो रही है। पहला ओवर सैम्स लेकर आए थे। दूसरा ओवर आर अश्विन लेकर आए थे। इन दोनों ओवर में एक भी बाउंड्री नही लगी। तीसरा ओवर सैम्स लेकर आए और इनके ओवर की तीसरी गेंद पर जोश फिलिप ने चौका जड़ा। बैंगलोर की पारी शुरू रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बैंगलोर के ओर से देवदत्त पडिक्कल और जोश फिलिप मैदान पर आ चुके हैं। वहीं दिल्ली की ओर से डैनियल सैम्स पहला ओवर लेकर आए हैं। पहले ओवर से सिर्फ 4 रन ही आए हैं। प्लेइंग-XIबैंगलोर- जोश फिलिप, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (c), एबी डि विलियर्स (wk), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल। दिल्ली: शिखर धवन, पृथ्वी साव, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), मार्कस स्टॉयनिस, डैनियल सैम्स, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे। जीत के लिए भूखी दोनों टीमेंएक समय दिल्ली की टीम सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाती दिख रही थी लेकिन, लगातार चार हार के बाद टीम अगर-मगर में फंस गई है। आज जब उसका सामना रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर से होगा तो उसकी कोशिश टॉप-2 में बनाने की होगी। दूसरी तरफ, अगर बैंगलोर की टीम जीतती है तो फिर टॉप-2 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। ओपनर्स सबसे बड़ी चिंतादिल्ली की सबसे बड़ी चिंता उसके ओपनर्स की लगातार नाकामी रही है। शिखर धवन के साथ पृथ्वी साव और फिर अजिंक्य रहाणे को आजमाया गया। लेकिन किसी के भी प्रदर्शन में अब तक निरंतरता नहीं देखी गई है। शिखर खुद लगातार दो शतक लगाने के बाद जैसे दिशा भटक गए हैं। पिछले तीन मुकाबलों में से दो में वह खाता भी नहीं खोल सके। मध्यक्रम में ऋषभ पंत ने भी निराश किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी टुकड़ों में प्रदर्शन करते हैं जिससे उनकी फॉर्म भी टीम के लिए चिंता बनी हुई। ऐसा ही कुछ हाल गेंदबाजी में भी है। कागिसो रबाडा भी पिछले कुछ मैचों से वैसा नहीं कर पाए हैं जैसा शुरुआत में दिखा। स्पिन विभाग में भी कमजोरी साफ दिख रही है। ऐसे में अगर टीम को आज जीत हासिल करनी है तो उसे इन सब कमजोरियों से पार पाना होगा। विराट-एबी पर निर्भरजहां तक बैंगलोर की बात है तो टीम के प्रदर्शन से यह साफ झलक रहा है वह पूरी तरह कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स पर निर्भर है। इन दोनों के आउट होते ही बाकी बल्लेबाज भी जैसे सरेंडर कर देते हैं। टॉप ऑर्डर में आरोन फिंच की जगह आए जोश फिलिपे शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की फिरकी गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है लेकिन बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों से उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। हालांकि इस अहम मुकाबले में टीम में कुछ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। हेड टू हेड कुल मुकाबले : 25 DC जीती : 9 RCB जीता : 15 नो रिजल्ट : 1
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3oRIlLo






0 comments:
Post a Comment