Sunday, November 1, 2020

IPL: पैट कमिंस की घातक बोलिंग, कोलकाता ने राजस्थान को हराया, टूर्नमेंट से किया बाहर

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र में अपने आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों के अंतर से हरा दिया। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम पैट कमिंस की घातक बोलिंग के आगे टिक नहीं सकी और 9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। उसका शुरुआत में ही अधिक आक्रामक होना भारी पड़ गया। तेजी से रन जुटाने के चक्कर में उसके टॉप-5 बल्लेबाज सिर्फ 37 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद वह संभल नहीं सकी। पैट कमिंस ने 34 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि शिम मावी और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले। राजस्थान का सफर खत्म, किस्मत भरोसे केकेआरइस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर टूर्नमेंट से खत्म हो गया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की उम्मीद बची हुई है। उसके 14 अंक हैं और वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत के बावजूद वह प्लेऑफ नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, उसकी किस्मत सनराइजर्स हैदराबाद की हार पर टिकी हुई है। दरअसल, सनराइर्स हैदराबाद के 13 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन उसका रनरेट काफी बेहतर है। अगर वह जीतता है तो केकेआर का बाहर जाना पक्का है। पहली पारी के बाद क्या था सेनेरिया
  • हारने वाली टीम टूर्नमेंट से बाहर
  • दिल्ली को रनरेट के मामले में पछाड़ने के लिए केकेआर को 75 रन से जीत चाहिए थी, जबकि राजस्थान को 14.1 में जीत
  • आरसीबी को रनरेट के मामले में पछाड़ने के लिए केकेआर को 79 रनों से जीत चाहिए थी, जबकि राजस्थान को 13.4 ओवरों में जीत
मॉर्गन की कप्तानी पारी, केकेआर ने बनाए 191 रनकप्तान इयान मॉर्गन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट पर 191 रन बनाए। मॉर्गन ने 35 गेंद में छह छक्के और पांच चौके की मदद से 68 रन की पारी खेली। राहुल त्रिपाठी (39) और शुभमन गिल (36) ने भी पहले ओवर में झटका लगने के बाद दूसरे विकेट 72 रन जोड़कर टीम को शानदार मंच मुहैया कराया। नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे टीम अंतिम सात ओवर में 91 रन जोड़ने में सफल रही। रॉयल्स की ओर से राहुल तेवतिया सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी ने 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर एक विकेट चटकाया। खाता नहीं खोल सके नीतीश राणाराजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद आर्चर ने दूसरी गेंद पर ही नीतीश राणा (00) को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच करा दिया। राणा ने इसके बाद डीआरएस भी लिया लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में ही गया। सलामी बल्लेबाज गिल ने वरुण आरोन के दूसरे ओवर में तीन चौके मारे जबकि लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया। राहुल त्रिपाठी ने भी गोपाल के इस ओवर में दो चौके मारे और फिर बेन स्टोक्स पर पारी का पहला छक्का जड़ा। अच्छी शुरुआत के बाद लौटे गिलनाइट राइडर्स ने पावरप्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए। गिल और त्रिपाठी ने बीच के ओवरों में भी आसानी से रन बटोरे। त्रिपाठी ने राहुल तेवतिया पर चौका और फिर छक्का मारा। गिल हालांकि इस बीच धैर्य खो बैठे और तेवतिया की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर जोस बटलर को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे। सुनील नरेन भी खाता खोले बिना तेवतिया की गेंद पर स्टोक्स के हाथों लपके गए। स्मिथ ने इसके बाद गेंद गोपाल को थमाई और उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं करते हुए त्रिपाठी को लॉन्ग ऑन पर रोबिन उथप्पा के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे। कार्तिक फेल, फिर बरसे मॉर्गनदिनेश कार्तिक भी खाता खोले बिना तेवतिया की गेंद को स्मिथ के हाथों में खेले गए। कप्तान इयान मॉर्गन ने इसके बाद मोर्चा संभालते हुए 14वें ओवर में गोपाल की लगातार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। आंद्रे रसल ने आर्चर की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के बाद 16वें ओवर में त्यागी पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद पर डीप एक्सट्रा कवर पर स्थानापन्न खिलाड़ी डेविड मिलर को कैच दे बैठे। उन्होंने 10 गेंद में 25 रन बनाए। मॉर्गन ने 19वें ओवर में स्टोक्स पर लगातार दो छक्के और चौके के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पैट कमिंस (15) ने भी इस ओवर में छक्का मारा। त्यागी ने अंतिम ओवर में कमिंस को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। मॉर्गन ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम का स्कोर 190 के पार पहुंचाया। धांसू शुरुआत के बाद पैट कमिंस ने किया उथप्पा का शिकारलक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने शुरुआत तो धांसू की, लेकिन उसके ओपनर जल्दी आउट हो गए। पहला ओवर करने आए पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर रोबिन उथप्पा ने छक्का लगाकर स्वागत किया। इसके बाद स्टोक्स ने भी चौका और छक्का लगाया, लेकिन जाते-जाते आखिरी गेंद पर कमिंस ने उथप्पा को नागरकोटी के हाथों लपकवाते हुए राजस्थान को पहला झटका दे दिया। हालांकि, इस ओवर में 19 रन बने। कमिंस ने एक ही ओवर में किया स्टोक्स और स्मिथ को चलताइसके बाद तीसरे ओवर में कमिंस ने बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर स्टोक्स को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया तो स्मिथ को आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। स्टोक्स ने 11 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का की मदद से 18 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए। संजू सैमसन (1) को शिवम मावी ने कार्तिक के हाथों लपकवाते हुए उसका स्कोर 4 विकेट पर 32 रन कर दिया। पराग को भी कमिंस ने किया आउटराजस्थान संभल पाता इससे पहले ही कमिंस ने अपना चौथा विकेट रियान पराग (0) के रूप में झटका। टीम का यह 5वां विकेट 37 रनों पर गिरा। एक तरफ गिरते विकेटों के बीच जोस बटलर ने मोर्चा संभाला और पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 11वें ओवर में करिश्माई स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के हाथों में गेंद थी तो उन्होंने बटलर (35) का सफर खत्म किया। उन्होंने 22 गेदों में 4 चौके और एक छक्का जड़ा। तेवतिया नहीं कर सके कमाल इसके बाद राहुल तेवतिया और श्रेयस गोपाल ने मोर्चा संभाला और 14वें ओवर में टीम का सैकड़ा पूरा कराया। तेजी से रन बनाने की कोशिश करते दिखे राहुल तेवतिया का विकेट भी वरुण चक्रवर्ती के खाते में गया। उन्होंने अपनी एक बलखाती गेंद पर तेवतिया को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराते हुए राजस्थान की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया। तेवतिया ने 27 गेंदों में दो चौके और एक छक्का की मदद से 31 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस गोपाल ने 23 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी जरूर खेली, लेकिन यह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। जोफ्रा आर्चर 6 और कार्तिक त्यागी 2 रन बनाकर आउट हुए।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35SfJZX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support