नई दिल्ली टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन () हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं। धवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो हमेशा प्रैक्टिस सेशन हो या फिर टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ मस्ती मजाक का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के वीडियो पहले ही शेयर कर चुके हैं, लेकिन अब शिखर धवन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धवन अपनी शर्ट उतारकर डांस करते हुए नजर आए। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ 'सात समुंदर पार मैं तेरे...' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कि धवन इस दौरान शॉ को छेड़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'लैला मुझे अभी भी पागल बना रही है।'
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3pGiLcM






0 comments:
Post a Comment