Monday, December 21, 2020

अब 10-10 ओवरों में दम दिखाएंगे क्रिस गेल, अफरीदी और ब्रावो

अबु धाबीधुरंधर बल्लेबाज , और ड्वेन ब्रावो जैसे दुनिया के शीर्ष क्रिकेटर 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच होने वाले अबु धाबी टी10 टूर्नमेंट में हिस्सा लेंगे। टूर्नमेंट का पूरा चौथा सीजन शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक गेल टीम अबु धाबी के आइकन खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे। गेल अभी तक टी20 में 1000 से अधिक छक्के लगा चुके हैं और ऐसे में सभी की निगाहें इस कैरेबियाई खिलाड़ी पर टिकी रहेंगी। गेल ने आयोजकों की ओर से जारी बयान में कहा, ‘जितना छोटा मैच होता है, वह उतना ही आकर्षक बन जाता है। मैं फिर से जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। अबु धाबी – गेल तूफान आ रहा है।’ पढ़ें, 41 साल के गेल जहां टीम अबु धाबी का हिस्सा होंगे वहीं, अफरीदी कलंदर्स के आइकन खिलाड़ी होंगे। ब्रावो दिल्ली बुल्स, आंद्रे रसेल नार्दर्न वॉरियर्स और सुनील नारायण डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलेंगे। जो अन्य प्रमुख खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (मराठा अरेबियन्स), श्रीलंका के तिसारा परेरा (पुणे डेविल्स) और इसुरु उदाना (बांग्ला टाइगर्स) शामिल हैं। अबु धाबी टी10 लीग 10 ओवरों का पहला टूर्नमेंट है जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38m9nmN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support