Wednesday, December 9, 2020

सिडनी टी20 में धीमी ओवर गति के कारण भारत पर लगा जुर्माना

सिडनीभारतीय क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया। भारतीय टीम मंगलवार को मैच में निर्धारित समय में एक ओवर पीछे रह गई थी। आईसीसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाने पर टीम पर प्रति ओवर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’ कप्तान ने सजा स्वीकार कर ली, लिहाजा मामले की औपचारिक सुनवाई नहीं की गई। मैदानी अंपायर रॉड टकर, गेरार्ड अबूड, टीवी अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर सैम नोगास्की ने शिकायत की थी। भारत को इस मैच में शिकस्त मिली थी लेकिन उसने शुरुआती दोनों टी20 जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3qGwYXE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support