नई दिल्ली (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। लेकिन यह उन्हें लगातार आठवें साल भारत के लिए वनडे इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने से नहीं रोक पाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को समाप्त हुई वनडे सीरीज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज सैकड़ा नहीं लगा पाया। रोहित शर्मा ने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 119 रन बनाए थे। यह इस साल वनडे इंटरनैशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पंड्या के बनाए गए 92 रन भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर रहा। आठ साल से रोहित बेमिसाल 2013- 209 2014- 264 2015- 150 2016- 171* 2017- 208* 2018- 152 2019- 159 2020- 119 रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। वह अभी तक उससे रिकवर नहीं हो पाए हैं। हालांकि वह मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ और फाइनल में खेलने लौट आए थे लेकिन रोहित भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए। उनके पिता बीमार थे और इस वजह से वह भारत लौट आए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें वनडे और टी20 इंटरनैशनल सीरीज से आराम दिया। 11 दिसंबर को उनकी फिटनेस जांच की जाएगी। रोहित का पहले दो टेस्ट मैचों में खेलने भी मुश्किल नजर आ रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से ऐडिलेड में होगा।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JjG7Vy






0 comments:
Post a Comment