Saturday, December 19, 2020

AUS vs IND: लगातार तीसरा टेस्ट हारा भारत, विराट कोहली की कप्तानी पर लगा ब‌ट्टा

एडिलेडएडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने वाली भारतीय टीम को इस मैच में आठ विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा है। की कप्तानी में भारत को पहली बार लगातार तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम इससे पहले, कोहली की कप्तानी में तीन बार लगातार दो टेस्ट मैच हार चुकी थी, लेकिन यह पहली बार है जब उसे लगातार तीन टेस्ट मैचों में हार मिली है। भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में तथा इस साल न्यूजीलैंड में मैच हारे थे। इससे पहले, भारत इस साल न्यूजीलैंड में लगातार दो टेस्ट मैच हार चुका था और अब वह एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया से आठ विकेट से मैच गंवाकर कोहली की कप्तानी में पहली बार लगातार तीन टेस्ट मैच हार चुका है। कोहली सिडनी में 2015 में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में भारत को इस साल न्यूजीलैंड में 0-2 से शिकस्त मिली थी। भारत को वेलिंग्टन में पहले टेस्ट में 10 विकेट से और क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हार मिली थी और अब एडिलेड में आठ विकेट से मिली हार के बाद उसने हार की हैट-ट्रिक लगा दी है। भारत ने फरवरी-मार्च के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेला गया डे-नाइट टेस्ट मैच कोरोना के बाद से उसका पहला टेस्ट मैच था। न्यूजीलैंड में सीरीज हारने से पहले भारत लगातार सात टेस्ट मैच जीत चुका था। इन सात में से उसने दो वेस्टइंडीज में और पांच मैच दक्षिण अफ्रीका तथा बांग्लादेश के खिलाफ जीता था। पढ़ें- भारत ने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर दो बार लगातार दो टेस्ट मैच हारा था। उसे बर्मिंगम और लॉर्ड्स में पहले टेस्ट मैच गंवाए थे और फिर नॉटिंघम में जीत हासिल की थी। इसके बाद उसे साउथैम्पटन और ओवल में लगातार दो मैचों में हार मिली थी। कोहली ने अब तक 56 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से उसने 33 जीते हैं और 13 हारे हैं जबकि 10 ड्रॉ रहे हैं। इन 13 मैचों में से उसे 12 मैचों में विदेश में हार मिली है जबकि केवल एक ही मैच वह घर में फरवरी 2017 में पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा है। कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी से छह टेस्ट ज्यादा जीते हैं। पढ़ें- पढ़ें- पढ़ें-


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KCK9IT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support