Tuesday, December 1, 2020

Australia vs India: बच्चों के साथ सिडनी में आउटिंग पर निकले रहाणे, पुजारा और अश्विन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट , अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन अपनी बेटियों के साथ आउटिंग पर निकले। ऑफ स्पिनर अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें तीन खिलाड़ी अपने बच्चों के साथ पार्क में घुमते हुए नजर आ रहे हैं। अश्विन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ फादर्स डे आउट विद बेबीज...।’ रहाणे ने भी अलग कैप्शन के साथ यही फोटो पोस्ट की है जबकि पुजारा ने दूसरी फोटो पोस्ट की है। ये तीनों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के साथ जारी सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने चार मैचों में 521 रन बनाए थे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mrctfj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support