Friday, December 4, 2020

Australis vs India: कनकशन नियम पर बोले विराट कोहली, आज हमारे लिए सफल रहा मगर हर बार ऐसा नहीं...

कैनबरा भारतीय कप्तान इस बात से खुश थे कि कनकशन विकल्प नियम उनकी टीम के लिये फायदेमंद रहा जबकि युजवेंद्र चहल को खिलाने की कोई योजना नहीं थी जो यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविंद्र जडेजा के विकल्प के तौर पर उतरने के बाद मैच विजेता साबित हुए। भारत को मिली जीतचोटिल जडेजा ने बल्ले से अपनी भूमिका निभा दी थी और उनके विकल्प के तौर पर चहल भारत की 11 रन की जीत में अहम साबित हुए। जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत को सात विकेट पर 161 रन बनाने में मदद की लेकिन उनके सिर में लगी चोट के कारण चहल को उतारना पड़ा जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। कोहली ने की तारीफकोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘युजी (चहल) को मैच में खिलाने की कोई योजना नहीं थी। जड्डू (जडेजा) को सिर में एक गेंद लगी और उन्हें चक्कर आ रहा था और अब भी आ रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कनकशन विकल्प अजीब चीज है, आज यह हमारे लिये कारगर रहा। लेकिन हो सकता है कि अगली बार ऐसा नहीं हो। ’ कोहली ने अपने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की लेकिन जडेजा और चहल के प्रयासों की सबसे ज्यादा तारीफ की। चहल की शानदार गेंदबाजीउन्होंने कहा, ‘वह (चहल) आया और उसने सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की। पिच ने भी उसका साथ दिया। युजी ने प्रतिद्वंद्वियों को रोकने में शानदार जज्बा दिखाया। मुझे लगा कि उन्होंने अच्छी शुरूआत की। बल्लेबाजों ने हमें कुछ विकेट पेश कर दिये। यही टी-20 क्रिकेट है।’ उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में, आपको अंत तक मजबूत बने रहना होता है। उसने (जडेजा) पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। नटराजन में दिखता है कि वह काफी सुधार कर सकता है। दीपक चाहर ने भी हमारे लिये अच्छी गेंदबाजी की। चहल ने हमें मैच में वापसी करायी। हार्दिक का कैच लपकना भी मैच का रूख बदलने वाला रहा।’ ऑस्ट्रेलियाई कोच ने उठाई आवाजऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर मैच रैफरी डेविड बून से इशारों में बात करते नजर आये लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि क्या वे चहल को उतारे जाने के बारे में बात कर रहे थे । ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने मैच के बाद कहा, ‘उनके डॉक्टर ने जडेजा को कनकशन के कारण बाहर किया। आप एक मेडिकल विशेषज्ञ की राय को चुनौती नहीं दे सकते। ’उन्होंने कहा, ‘हमने अंत में शायद कुछ ज्यादा रन लुटा दिये और फिर बीच के ओवरों में बाउंड्री लगाने में जूझते रहे।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3olI4zq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support